गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया


वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का जीवन साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल है

1857 के संग्राम में उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ डटकर संघर्ष किया और आत्मसमर्पण के बजाय वीरगति को चुना

प्रविष्टि तिथि: 20 MAR 2026 11:39AM by PIB Delhi

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

X पर किए गए एक पोस्ट में श्री अमित शाह ने कहा, “वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी का जीवन साहस, त्याग व राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल है। 1857 के संग्राम में उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ डटकर संघर्ष किया और आत्मसमर्पण के बजाय वीरगति को चुना। उनका बलिदान राष्ट्र के प्रति समर्पण व स्वाभिमान का अमर संदेश है। उनकी जयंती पर सादर नमन।”

***

RK/PR/PS/SC


(रिलीज़ आईडी: 2242848) आगंतुक पटल : 153
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Telugu , Kannada