उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन 21 और 22 मार्च, 2026 को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 20 MAR 2026 12:36PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार 21 और 22 मार्च, 2026 को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।

उपराष्ट्रपति 21 मार्च, 2026 को नागपुर के महर्षि व्यास सभागार में भारतीय युवा संसद के 29वें राष्ट्रीय सत्र के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन उसी दिन बाद में, मुंबई के लोक भवन में रतन टाटा महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह और 64वें जैन दीक्षा समारोह में भाग लेंगे।

उपराष्ट्रपति 22 मार्च, 2026 को पुणे के उरुली कंचन स्थित निसर्गोपचार आश्रम के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

***

पीके/केसी/जेके/ओपी 


(रिलीज़ आईडी: 2242877) आगंतुक पटल : 166
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Marathi , English , Urdu , Bengali , Gujarati