औषधि विभाग
azadi ka amrit mahotsav

इंडियन मेडिसिन फार्मास्युटिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड की उत्पादन इकाई

प्रविष्टि तिथि: 20 MAR 2026 2:48PM by PIB Delhi

 रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने आज लोकसभा में लिखित उत्‍तर में बताया कि आयुष मंत्रालय द्वारा उपलब्‍ध कराई गई जानकारी के अनुसार, इंडियन मेडिसिन फार्मास्युटिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड की उत्तराखंड में केवल एक उत्पादन इकाई है, जो मोहन, (रामनगर होते हुए), अल्मोड़ा, उत्तराखंड – 244 715 में स्थित है। श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने बताया कि आयुष मंत्रालय के अनुसार इसकी उत्पादन इकाई के विस्तार का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

उन्‍होंने बताया कि आयुष मंत्रालय के अनुसार केरल में उत्पादन इकाई स्थापित करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री ने बताया कि आयुष मंत्रालय के अनुसार आईएमपीसीएल द्वारा बनाई गई दवाएं केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना - सीजीएचएस, कर्मचारी राज्य बीमा निगम -ईएसआईसी, केंद्रीय सरकारी संस्थानों और परिषदों को उपलब्ध हैं। खुले बाजार में आईएमपीसीएल की कुछ दवाएं 1एमजी और माईस्‍टोर - डिजिटल ऑनलाइन फार्मेसी नेटवर्क प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।

आईएमपीसीएल का खुले बाजार में और विस्तार का कोई प्रस्ताव लंबित नहीं है।

****

पीके/केसी/एकेवी/एसके  


(रिलीज़ आईडी: 2242945) आगंतुक पटल : 48
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu