औषधि विभाग
azadi ka amrit mahotsav

बायोफार्मा शक्ति का कार्यान्वयन

प्रविष्टि तिथि: 20 MAR 2026 2:52PM by PIB Delhi

सरकार ने घरेलू जैव-औषधीय क्षेत्र को मजबूत करने और बायोलॉजिक्स और बायोसिमिलर्स में वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने के उद्देश्य से, बायोफार्मा शक्ति योजना की घोषणा की है, जिसके लिए पांच वर्षों में 10,000 करोड़ रुपए का परिव्यय किया गया है। इसका उद्देश्य बायोलॉजिक्स और बायोसिमिलर्स के लिए विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी व्‍यवस्‍था का निर्माण करना है ताकि आंध्र प्रदेश सहित पूरे देश में किफायती स्वास्थ्य सेवा का समर्थन किया जा सके और भारत को वैश्विक जैव-फार्मा विनिर्माण और नवाचार केंद्र के रूप में उभरने में सक्षम बनाया जा सके।

रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने यह जानकारी आज लोकसभा में लिखित उत्तर में दी।

***

पीके/केसी/जेके/ओपी 


(रिलीज़ आईडी: 2242960) आगंतुक पटल : 73
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu