गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने बिहार के सभी बहनों-भाइयों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं


समृद्ध संस्कृति, परंपराओं व अनूठी कलाओं के लिए प्रसिद्ध बिहार ने सदैव देश को सामाजिक न्याय व बौद्धिक चेतना का मार्ग दिखाया है

नालंदा और विक्रमशिला की गौरवशाली ज्ञान परंपरा से लेकर स्वतंत्रता संग्राम और आपातकाल तक, बिहार ने हर दौर में भारत निर्माण में अमूल्य योगदान दिया है

आज बिहार अपनी विशाल धरोहरों और परंपराओं को सहेजकर प्रगति व उन्नति का नया कीर्तिमान बना रहा है

प्रविष्टि तिथि: 22 MAR 2026 10:17AM by PIB Delhi

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने बिहार के सभी बहनों-भाइयों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं हैं।

 

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा “समृद्ध संस्कृति, परंपराओं व अनूठी कलाओं के लिए प्रसिद्ध बिहार ने सदैव देश को सामाजिक न्याय व बौद्धिक चेतना का मार्ग दिखाया है। नालंदा और विक्रमशिला की गौरवशाली ज्ञान परंपरा से लेकर स्वतंत्रता संग्राम और आपातकाल तक, बिहार ने हर दौर में भारत निर्माण में अमूल्य योगदान दिया है। आज बिहार अपनी विशाल धरोहरों और परंपराओं को सहेजकर प्रगति व उन्नति का नया कीर्तिमान बना रहा है। बिहार के सभी बहनों-भाइयों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।”

*****

आरके / आरआर / पीआर


(रिलीज़ आईडी: 2243484) आगंतुक पटल : 191
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Bengali-TR , Assamese , Punjabi , Gujarati , Kannada