जनजातीय कार्य मंत्रालय
ओडिशा में विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूह परिवार तक कल्याणकारी योजनाएं
प्रविष्टि तिथि:
23 MAR 2026 2:16PM by PIB Delhi
केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने आज लोकसभा को बताया कि प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) के कार्यान्वयन में जनजातीय कार्य मंत्रालय ने राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन/विभागों के माध्यम से पीएम गति शक्ति मोबाइल एप्लिकेशन द्वारा रिहायशी स्तर पर आंकड़े एकत्रिकरण का काम शुरू किया है। इसका उद्देश्य पीएम जनमन योजना के अंतर्गत आने वाले गांवों और क्षेत्रों में रहने वाले कमज़ोर जनजातीय समूहों और वहां बुनियादी ढांचे में कमियों का आकलन करना है। ओडिशा सरकार द्वारा एकत्र किये गए। आंकड़ों के आधार पर, विशेष कमज़ोर जनजातीय समूह गांवों/बस्तियों की संख्या और जनसंख्या निम्नानुसार है:
|
जिलों की संख्या
|
प्रखंडों की संख्या
|
गांवों की संख्या
|
कमज़ोर जनजातीय समूहों के रिहायशी क्षेत्र
|
कमज़ोर जनजातीय समूह के घर
|
कमज़ोर जनजातीय समूहों की जनसंख्या
|
|
14
|
54
|
1302
|
1759
|
72988
|
312234
|
ओडिशा में प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत आवास, पेयजल, मोबाइल कनेक्टिविटी, सामुदायिक नगरपालिकाओं और अन्य विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का विवरण अनुलग्नक-1 में प्रस्तुत है।
मंत्रालय राज्य सरकारों और संबंधित मंत्रालयों से इस अभियान के तहत पात्र कमज़ोर जनजातीय समूह लाभार्थियों के लिए सभी परियोजनाओं का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने का अनुरोध करता रहा है।
अनुलग्नक-1
श्री बैजयंत पांडा द्वारा दिनांक 19.03.2026 को पूछे गए लोकसभा के गैर-तारांकित प्रश्न संख्या 4530 के भाग (क) से (ग) के उत्तर में संदर्भित अनुलग्नक, जिसका विषय ओडिशा में कमज़ोर जनजातीय समूह परिवार है।
ओडिशा में प्रधानमंत्री जनमन योजना की प्रगति का विवरण (दिनांक 28.02.2026 तक)*
|
मंत्रालय का नाम
|
गतिविधि
|
स्वीकृति विवरण
|
कार्यपूर्णता की स्थिति
|
|
ग्रामीण विकास मंत्रालय
|
पक्के घरों का प्रावधान
|
41137 घर
|
29017 घरों का निर्माण पूरा
|
|
संपर्क मार्ग
|
211.141 किलोमीटर मार्ग
|
35 किलोमीटर मार्ग का निर्माण पूरा
|
|
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
|
मोबाइल मेडिकल यूनिट
|
59 एमएमयू
|
59 एमएमयू संचालित
|
|
जल शक्ति मंत्रालय
|
पाइप द्वारा जल आपूर्ति
|
1196 गांव
|
605 गांव में जलापूर्ति
|
|
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
|
आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण और संचालन
|
89 आंगनवाड़ी केन्द्र
|
89 आंगनवाड़ी केन्द्र संचालित
|
|
शिक्षा मंत्रालय
|
छात्रावासों का निर्माण और संचालन
|
76 छात्रावास
|
-
|
|
विद्युत मंत्रालय
|
अविद्युतीकृत आवासों में विद्युत आपूर्ति स्थापित करना
|
5693 घर
|
5242 घरों में विद्युतीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई
|
|
संचार मंत्रालय
|
मोबाइल टावरों की स्थापना
|
512 घरों को संचार उपलब्धता प्रदान करना
|
297 घरों में प्रदान की गई
|
|
जनजातीय कार्य मंत्रालय
|
बहुउद्देशीय केंद्र
|
74 बहुउद्देशीय केंद्र
|
44 बहुउद्देशीय केंद्र पूर्ण
|
|
वन धन विकास केन्द्र की स्थापना
|
66 वन धन विकास केन्द्र
|
49 वन धन विकास केन्द्र कार्यान्वित
|
*संबंधित मंत्रालयों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार
***
पीके/केसी/एकेवी/पीके
(रिलीज़ आईडी: 2244053)
आगंतुक पटल : 73