राज्यसभा सचिवालय
राज्यसभा के सभापति श्री सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा आज सदन में पूर्व राज्यसभा सदस्य श्री दत्ता मेघे जी के निधन पर दिए गए शोक संदेश का मूल पाठ
प्रविष्टि तिथि:
25 MAR 2026 6:09PM by PIB Delhi
सभापति: माननीय सदस्यों, मैं अत्यंत दुःख के साथ इस सदन के पूर्व सदस्य श्रीमान दत्ता मेघे जी के 22 मार्च, 2026 को 89 वर्ष की आयु में निधन की सूचना दे रहा हूँ। उन्होंने अप्रैल 2002 से अप्रैल 2008 तक राज्यसभा के सदस्य के रूप में कार्य किया।
श्रीमान दत्ता मेघे जी का जन्म 11 नवंबर, 1936 को महाराष्ट्र के वर्धा जिले के पौनार में हुआ था। उन्होंने अपने विधायी करियर की शुरुआत महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य के रूप में की और तीन कार्यकाल तक विधानसभा में अपनी सेवाएं दीं। श्रीमान मेघे जी ने महाराष्ट्र सरकार में कई विभागों के मंत्री के रूप में भी कार्य किया। वे चार कार्यकाल तक लोकसभा के सदस्य भी रहे।
श्रीमान दत्ता मेघ जी ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया, उन्होंने ऐसे संस्थानों की स्थापना की जिनसे उच्च शिक्षा और चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच का विस्तार हुआ, विशेष रूप से वंचितों के लिए।
श्रीमान दत्ता मेघे जी के निधन से देश ने एक सक्षम सांसद, एक अनुभवी विधायक और एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता को खो दिया है।
हम श्रीमान दत्ता मेघे जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं।
मैं सभी सदस्यों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने-अपने स्थानों पर खड़े हो जाएं और दिवंगत आत्मा की स्मृति में सम्मान के प्रतीक के रूप में मौन धारण करें।
*****
पीके/केसी/एसकेजे/एचबी
(रिलीज़ आईडी: 2245353)
आगंतुक पटल : 72