प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, मां महागौरी का आशीर्वाद प्राप्त किया

प्रविष्टि तिथि: 26 MAR 2026 8:13AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मां महागौरी का आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके दिव्य चरणों में प्रणाम किया। उन्होंने प्रार्थना की कि उनकी दिव्य आभा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य लेकर आए।

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत श्लोक साझा किया—

“श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः। महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥”

प्रधानमंत्री ने एक्स(X) पर लिखा;

“मां महागौरी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम! उनकी दिव्य आभा हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्य लेकर आए।

श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।

महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥”

“मां अम्बे में भक्तों की अटूट आस्था होती है। माता के प्रति यह श्रद्धा और भक्ति उनके मनोबल को कभी कमजोर नहीं होने देती।“

***

पीके/केसी/पीकेपी

 


(रिलीज़ आईडी: 2245502) आगंतुक पटल : 113
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Marathi , English , Urdu , Gujarati