कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कनाडा के प्रीमियर स्कॉट मो से मुलाकात की: कृषि व्यापार पर रहा फोकस

प्रविष्टि तिथि: 06 MAR 2026 8:25PM by PIB Delhi

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और कनाडा के सस्केचेवान प्रांत के प्रीमियर श्री स्कॉट मो के बीच आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में एक बैठक हुई।

दोनों पक्षों ने कृषि अनुसंधान, प्रौद्योगिकी, उपकरणों तथा उन्नत उन्नत कृषि पद्धतियों के क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की। श्री चौहान ने कृषि इनपुट, विशेष रूप से पोटाश के क्षेत्र में भारत के लिए सस्केचेवान की एक विश्वसनीय साझेदार के रूप में भूमिका को रेखांकित किया और 'कनाडा-भारत दलहन प्रोटीन उत्कृष्टता केंद्र' स्थापित करने के प्रस्ताव का स्वागत किया।

श्री मो ने सस्केचेवान और भारत के बीच मजबूत और निरंतर बढ़ते संबंधों का उल्लेख किया तथा द्विपक्षीय सहयोग के विस्तार के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

चर्चा में कृषि अनुसंधान, कृषि यंत्रीकरण तथा क्षमता निर्माण में सहयोग पर भी बात हुई।

बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग(डीए-एंड-एफडब्ल्यू) के सचिव श्री अतीश चंद्र; कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग(डीएआरई) के सचिव श्री एम. एल. जाट; कृषि आयुक्त, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग(डीए-एंड-एफडब्ल्यू); संयुक्त सचिव(पीपी), कृषि एवं किसान कल्याण विभाग(डीए-एंड-एफडब्ल्यू); संयुक्त सचिव(एम-एंड-टी),डीए-एंड-एफडब्ल्यू; उर्वरक विभाग के संयुक्त सचिव तथा डीए-एंड-एफडब्ल्यू और विदेश मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

***

पीके/केसी/पीकेपी

 


(रिलीज़ आईडी: 2245844) आगंतुक पटल : 20
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Odia