कोयला मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

फरवरी 2026 में कैप्टिव और वाणिज्यिक खदानों से उत्पादन और ढुलाई

प्रविष्टि तिथि: 02 MAR 2026 4:27PM by PIB Delhi

फरवरी 2026 के दौरान, कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खदानों में 20.49 मिलियन टन कोयले का उत्पादन दर्ज किया गया, जबकि ढुलाई 17.72 मिलियन टन तक पहुंच गया। कोयला उत्पादन में पिछले वर्ष की तुलना में 18.51 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई है, जो निरंतर परिचालन गति और पूरे क्षेत्र में खनन गतिविधियों के प्रगतिशील विस्तार को दर्शाती है।

वित्त वर्ष 2025-26 के फरवरी तक, इन खदानों से संचयी कोयला उत्पादन में पिछले वर्ष की तुलना में 11.58 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई जबकि संचयी ढुलाई में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 6.78 प्रतिशत की वृद्धि हुई। उत्पादन और खपत में निरंतर वृद्धि परिचालन दक्षता में मजबूती, क्षमता वृद्धि में तेजी और खनन मूल्य श्रृंखला में बेहतर समन्वय को दर्शाती है।

संलग्न चित्र इस निरंतर वृद्धि को दर्शाता है, जिससे उत्पादन और ढुलाई में प्रगतिशील सुधार का पता चलता है।

मंत्रालय ने इस क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन का श्रेय रणनीतिक नीतिगत उपायों, कड़ी निगरानी और हितधारकों दी जा रही निरंतर सहायता को दिया है। इन पहलों ने परिचालन संबंधी स्वीकृतियों में तेजी लाने, उत्पादन क्षमता बढ़ाने और कोयला उत्पादन एवं ढुलाई में समग्र वृद्धि लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कोयला मंत्रालय कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खनन की पूरी क्षमता का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले दिनों में स्थिर उत्पादन स्तर बनाए रखने, आपूर्ति में बाधाओं को कम करने और देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में इस क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका को सुदृढ़ करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

***

पीके/केसी/बीयू/केके


(रिलीज़ आईडी: 2245874) आगंतुक पटल : 30
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , English , Urdu , Telugu