वस्‍त्र मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

वस्त्र उद्योग के लिए उत्पादन-संबंधित प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत निवेश और रोजगार सृजन

प्रविष्टि तिथि: 27 MAR 2026 2:54PM by PIB Delhi

इस योजना के अंतर्गत कुल 96 कंपनियों को मंजूरी दी गई है। योजना के अंतर्गत चयनित 96 कंपनियों द्वारा किया गया कुल निवेश 31,687 करोड़ रुपये है।

इस योजना के अंतर्गत 31 दिसंबर, 2025 तक निवेश 7,970 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। 31,283 नए रोजगार सृजित किए गए हैं।

परिचालन संबंधी किसी भी बाधा का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने और परियोजना कार्यान्वयन को सुव्यवस्थित करने के लिए संरचित परामर्शों के माध्यम से पीएलआई प्रतिभागियों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखा जाता है

वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

****

पीके/केसी/एचएन/एनजे

(राज्य सभा यूएस क्यू3990)


(रिलीज़ आईडी: 2246038) आगंतुक पटल : 59
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati