सूचना और प्रसारण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रेस परिषद ने पिछले पांच वर्षों में 48 मामलों में कार्रवाई की; 15वीं परिषद के लिए 14 सदस्यों की अधिसूचना जारी की गई

प्रविष्टि तिथि: 27 MAR 2026 4:40PM by PIB Delhi

भारतीय प्रेस परिषद के पास जनवरी 2026 तक लंबित शिकायतों की कुल संख्या, एक वर्ष, दो वर्ष और पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित शिकायतों के आधार पर इस प्रकार है:

अवधि

पीसीआई के पास लंबित शिकायतों की संख्या

1-2 वर्ष

463

2-5 वर्ष

301

5 वर्ष से अधिक

313

कुल

1077

 

पिछले पांच वर्षों में (2020-21 से 2024-25 तक), परिषद ने 48 मामलों में उल्‍लंघनकर्ताओं की 'निंदा' या 'चेतावनी' देने के लिए अपनी शक्तियों का प्रयोग किया।

भारतीय प्रेस परिषद में एक अध्यक्ष और 28 सदस्य होते हैं। इन 28 सदस्यों में से 15 वीं प्रेस परिषद के 14 सदस्यों की नियुक्ति दिनांक 19.12.2024 और 02.12.2025 की राजपत्र अधिसूचनाओं के माध्यम से अधिसूचित की जा चुकी है। प्रेस परिषद (बैठकों और कामकाज के संचालन की प्रक्रिया) विनियम, 1979 के विनियम 4 के अनुसार, परिषद की बैठकों के संचालन के लिए आवश्यक कोरम 11 सदस्य हैं।

सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आज राज्यसभा में श्री साकेत गोखले द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में यह जानकारी दी।

***

पीके/केसी/जेके/एम


(रिलीज़ आईडी: 2246148) आगंतुक पटल : 100
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese , Punjabi , Gujarati , Telugu , Kannada