प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से बात की
प्रविष्टि तिथि:
30 MAR 2026 9:34PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से बात की। श्री मोदी ने कहा, "हमने भारत-नीदरलैंड संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। हमने सेमीकंडक्टर, बड़ी जल परियोजनाएं, ग्रीन हाइड्रोजन और टैलेंट मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में अपनी साझेदारी की संभावनाओं पर जोर दिया।" श्री मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और स्थिरता बहाल करने की जरूरत को दोहराया।
श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:
“आज नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन से बात करके मुझे खुशी हुई। हमने भारत-नीदरलैंड संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
सेमीकंडक्टर, बड़ी जल परियोजनाएं, ग्रीन हाइड्रोजन और टैलेंट मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में हमारी साझेदारी की संभावनाओं पर जोर दिया।
इसके अलावा, हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और इस क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और स्थिरता बहाल करने की जरूरत पर जोर दिया।”
@MinPres
***
पीके/केसी/एमपी
(रिलीज़ आईडी: 2247150)
आगंतुक पटल : 89