प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महावीर जयंती के अवसर पर गांधीनगर के कोबा तीर्थ में सम्राट सम्प्रति संग्रहालय के उद्घाटन के दौरान अपने भाषण की कुछ झलकियां साझा की

प्रविष्टि तिथि: 31 MAR 2026 4:48PM by PIB Delhi

भगवान महावीर जयंती के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर स्थित कोबा तीर्थ में जैन विरासत सम्राट संप्रति संग्रहालय के उद्घाटन समारोह की झलकियां साझा कीं। श्री मोदी ने कहा कि कोबा तीर्थ आध्यात्मिक शांति से परिपूर्ण है, एक ऐसा स्थान जहां असंख्य जैन मुनियों और संतों की तपस्या को अभिव्यक्ति मिली, और जहां सृजन तथा सेवा स्वाभाविक रूप से फलती-फूलती है।

एक्स पर कई पोस्ट की श्रृंखला में श्री मोदी ने लिखा :

सत्ता को सेवा और साधना मानकर कार्य करने की जो प्रेरणा हमें अपने इतिहास से मिलती है, उसी अमूल्य विरासत को गांधीनगर के कोबा तीर्थ में सम्राट संप्रति संग्रहालय में सहेजकर प्रस्तुत किया गया है।

आज जब पूरा विश्व अस्थिरता और अशांति की आग में झुलस रहा है, ऐसे समय में सम्राट संप्रति संग्रहालय का संदेश केवल भारत के लिए ही नहीं, बल्कि समस्त मानवता के लिए बहुत अहम है।

ताड़पत्र और भोजपत्र पर अंकित सैकड़ों वर्ष पुराना दुर्लभ ज्ञान कोबा तीर्थ में संरक्षित और संकलित किया गया है। यह प्रयास केवल हमारे अतीत और वर्तमान को जोड़ने वाला नहीं, बल्कि हमारे भविष्य के लिए भी बहुत उपयोगी है।

नवकार महामंत्र दिवस पर दिल्ली में हुए ऐतिहासिक कार्यक्रम में मैंने नौ संकल्पों की बात की थी। आज उनमें इस दसवें संकल्प को भी आप सभी ने जोड़ लिया है…

 

 

 

 


पीके/केसी/एके/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2247356) आगंतुक पटल : 76
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Gujarati , Telugu , Kannada