प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के सानंद में केन्स सेमीकॉन प्लांट के उद्घाटन के अवसर पर दिए गए अपने संबोधन की झलकियाँ साझा कीं
प्रविष्टि तिथि:
31 MAR 2026 4:54PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के साणंद में केन्स टेक्नॉलॉजी के सेमीकंडक्टर प्लांट के उद्घाटन की झलकियां साझा कीं, जो इस सुविधा में उत्पादन की शुरुआत का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर विशेष ध्यान दिया कि वे 28 फरवरी को माइक्रोन प्लांट में उत्पादन शुरू करने के लिए साणंद में मौजूद थे और ठीक एक महीने बाद केन्स की इस उपलब्धि के लिए वापस आए हैं। प्रधानमंत्री ने भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा की गति को रेखांकित करते हुए कहा, "यह महज एक संयोग नहीं है, बल्कि इस बात का प्रमाण है कि भारत का सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम कितनी तेजी से विकसित हो रहा है।"
एक्स पर पोस्ट की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने लिखा:
भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के लिए यह वास्तव में गर्व का क्षण है कि साणंद, गुजरात में केन्स सेमीकॉन ओसैट सुविधा का उद्घाटन किया गया है। यह भविष्य की प्रौद्योगिकियों और नवाचार में एक अग्रणी के रूप में उभरने के भारत के प्रयासों को और गति देगा।
‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ को इससे और अधिक बल मिलेगा।
"भारत का सेमीकंडक्टर उद्योग विभिन्न राज्यों में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे अनगिनत युवाओं के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं। अब हम इन प्रयासों को और अधिक विस्तार देने के लिए 'सेमीकंडक्टर मिशन 2.0' पर काम कर रहे हैं।"
"यह भारत का 'टेकेड' है!
प्रौद्योगिकी, एआई और सेमीकंडक्टर्स के क्षेत्र में हमारी पहल का लाभ पूरी मानवता और पूरी दुनिया को मिलने वाला है।"
**************
पीके/केसी/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 2247360)
आगंतुक पटल : 100