सहकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (एनसीओएल)

प्रविष्टि तिथि: 01 APR 2026 5:01PM by PIB Delhi

केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के साथ, सहकारिता मंत्रालय ने जैविक उत्पादों के एकत्रीकरण, प्रापण, प्रमाणन, परीक्षण, ब्रांडिंग और विपणन के लिए एक अम्ब्रेला संगठन के रूप में कार्य करने के लिए बहुराज्य सहकारी सोसाइटी अधिनियम, 2002 के अधीन राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (एनसीओएल) की स्थापना की है ।

 

एनसीओएल के जैविक उत्पादों को "भारत ऑर्गेनिक्स" ब्रांड नाम के तहत बेचा जाता है।

 

एनसीओएल ने अब तक दलहन, चावल, आटा, सूखे मेवे और स्वीटनर सहित प्रमुख श्रेणियों में 27 जैविक उत्पाद लॉन्च किए हैं ।

 

एनसीओएल पूर्वोत्तर क्षेत्र के उत्पादकों को सहकारी नेटवर्क से जोड़ रहा है और संरचित आपूर्ति श्रृंखलाओं और ब्रांडिंग समर्थन के माध्यम से बढ़ी हुई बाजार पहुंच की सुविधा प्रदान कर रहा है। पूर्वोत्तर राज्यों की कुल 181 सहकारी समितियां एनसीओएल की सदस्य बन गई हैं। इसके अलावा, एनसीओएल ने सहकारी समितियों के साथ बेहतर समन्वय के लिए सभी पूर्वोत्तर राज्यों की नोडल एजेंसियों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं।

 

यह जानकारी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

 

******

AK/AP


(रिलीज़ आईडी: 2247822) आगंतुक पटल : 96
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu