निर्वाचन आयोग
azadi ka amrit mahotsav

निर्वाचन आयोग ने असम, केरल और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए तैनात केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की

प्रविष्टि तिथि: 01 APR 2026 4:14PM by PIB Delhi
  1.  मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. एस.एस. संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ 9 अप्रैल, 2026 को विधानसभा चुनाव कराए जाने वाले राज्‍यों - असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में तैनात केंद्रीय पर्यवेक्षकों (सामान्य, पुलिस, व्यय) के साथ आज समीक्षा बैठक की।
  2. असम, केरल और पुद्दुचेरी के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों सहित कुल 282 केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से ब्रीफिंग में भाग लिया । पर्यवेक्षकों का विवरण निम्‍नानुसार है:

असम, केरल और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव में तैनात केंद्रीय पर्यवेक्षकों की संख्या

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

विधानसभा सीटों की संख्या

तैनात किए गए सामान्‍य पर्यवेक्षकों की संख्या

तैनात पुलिस पर्यवेक्षकों की संख्या

तैनात व्यय पर्यवेक्षकों की संख्या

कुल केंद्रीय पर्यवेक्षक

तैनात

असम

126

51

35

50

136

केरल

140

51

17

40

108

पुद्दुचेरी

30

17

4

17

38

कुल

296

119

56

107

282

  1. आयोग ने पर्यवेक्षकों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तथा किसी भी प्रकार की धमकी, हिंसा और प्रलोभन से मुक्त उत्‍साहपूर्ण माहौल में हो।
  2. आयोग ने आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन और इसके उल्लंघन की किसी भी शिकायत के मामले में त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया।
  3. पर्यवेक्षकों से कहा गया कि वे अपने संपर्क नंबरलोगों/राजनीतिक दलों/उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों से शिकायतें सुनने के स्थान और समय के लिए सार्वजनिक रूप से प्रचारित करें।
  4. उन्हें यह भी निर्देश दिया गया कि वे इस बात की निगरानी करें कि पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण भलीभांति हुआ है या नहीं, जिसमें ईसीआईएनईटी के मतदाता मतदान मॉड्यूल पर प्रत्येक 2 घंटे और मतदान समाप्‍त होने के समय मतदान और अन्य डेटा समय पर भरना, अमिट स्याही का उचित उपयोग, फॉर्म 17-सी भरना और मतदान समाप्‍त होने के समय उपस्थित मतदान एजेंटों के साथ इसे साझा करना, अभ्‍यास के लिए इस्‍तेमाल मतदान डेटा हटाने आदि पर विशेष जोर हो।
  5. पर्यवेक्षकों को यह भी निर्देश दिया गया कि वे सभी मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करें, जिनमें मोबाइल फोन जमा करने की सुविधा और मतदाताओं के  कतारों में बैठने के लिए बेंच शामिल हो।
  6. वेबकास्टिंग, मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं की ठीक से जांच की जानी चाहिए और वहां निगरानी में तैनात सभी कर्मचारियों की उपस्थिति में एक परीक्षण अभ्‍यास चलाया जाए, जो त्रुटियों की पहचान करने और यदि कोई त्रुटि हो तो उसे चिह्नित करने में अच्छी तरह प्रशिक्षित हों।

****

पीके/केसी/एकेवी/जीआरएस  

 


(रिलीज़ आईडी: 2247886) आगंतुक पटल : 139
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese , Gujarati , Tamil , Malayalam