संस्कृति मंत्रालय
कल्चरल पोर्टल 2.0 की कार्य प्रणाली
प्रविष्टि तिथि:
02 APR 2026 3:20PM by PIB Delhi
इंडियन कल्चर पोर्टल संस्कृति मंत्रालय द्वारा भारत की मूर्त और अमूर्त सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और प्रदर्शित करने के लिए विकसित और लॉन्च किया गया है।
इंडियन कल्चर पोर्टल 2.0 को आधुनिक रिएक्ट-आधारित आर्किटेक्चर का उपयोग करके पुनर्निर्मित किया गया है ताकि निष्पादन और उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाया जा सके। मॉड्यूलर और कंपोनेंट-आधारित डिज़ाइन इसे बड़े डेटा और उच्च ट्रैफ़िक दक्षता को संभालने के लिए बनाया गया है। बेहतर खोज, बेहतर डेटा पुनर्प्राप्ति और एपीआई-आधारित सिस्टम कंटेंट तक एक्सेस को तेज़ बनाते हैं, पेज की गति और प्रतिक्रियाशीलता को बेहतर बनाते हैं।
इंडियन कल्चर पोर्टल पर विद्यमान 3डी एक्सप्लोरेशन सेक्शन और 'भारत की प्रतिष्ठित लड़ाइयां' नामक नए सेक्शन ने छात्रों और शोधकर्ताओं को एक बटन के क्लिक पर आसानी से और सुलभता से भारत के विरासत स्थलों के इतिहास, वास्तुकला और वृत्तांतों की जानकारी प्राप्त करने में सक्षम बनाया है।
अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक भारतीय संस्कृति पोर्टल पर संग्रहालय संग्रहों को 1,19,684 आगंतुकों ने देखा है।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
***
पीके/केसी/एसकेजे/एचबी
(रिलीज़ आईडी: 2248417)
आगंतुक पटल : 96