जनजातीय कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

वन धन योजना का कार्यान्वयन

प्रविष्टि तिथि: 02 APR 2026 4:06PM by PIB Delhi

जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने आज लोकसभा में जानकारी दी कि जनजातीय कार्य मंत्रालय प्रधानमंत्री जनजातीय विकास मिशन (पीएमजेवीएम) और प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमान) योजनाओं के अंतर्गत वन धन विकास केंद्रों की स्थापना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है। आज तक पीएमजेवीएम योजना के अंतर्गत 4,172 वन धन विकास केंद्रों को मंजूरी दी गई है। इनमें 12.48 लाख आदिवासी जुड़े हैं, जबकि पीएम-जनमान योजना के अंतर्गत देश भर में 540 वन धन विकास केंद्रों को मंजूरी दी गई है। इनमें लगभग 46 हज़ार आदिवासी जुड़े हैं।

आदिवासी समुदायों के बीच आजीविका सृजन के लिए व्यवहार्य उद्यमों के रूप में उनकी स्थापना हेतु, वीडीवीके को प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता में कच्चे माल, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण, टूल किट और मशीनरी, पैकेजिंग और ब्रांडिंग, परिवहन, भंडारण के लिए सहायता शामिल है।

पीएमजेवीएम योजना के अंतर्गत  टीआरआईएफईडी जनजातीय कारीगरों/उत्पादकों का पैनल में पंजीकरण करता है और जनजातीय समुदायों के लिए आजीविका के अवसर सृजित करने के लिए उनसे विभिन्न जनजातीय उत्पादों की खरीद करता है। पैनल में शामिल आपूर्तिकर्ताओं में जनजातीय कारीगर, स्वयं सहायता समूह और जनजातीय लोगो के साथ काम करने वाले गैर-सरकारी संगठन/एजेंसियां/सहकारी समितियां/संगठन शामिल हैं। टीआरआईएफईडी अपने 116 ट्राइब्स इंडिया आउटलेट्स, -कॉमर्स प्लेटफॉर्म और आदि महोत्सव, आदि बाजार आदि जैसी प्रदर्शनियों के माध्यम से देश भर में इन आदिवासी उत्पादों का खुदरा विपणन करता है। टीआरआईएफईडी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ग्राहकों को लक्षित करते हुए अपना स्वयं का -कॉमर्स प्लेटफॉर्म www.tribesindia.com डिजाइन और विकसित किया है। वर्तमान में, नई ट्राइब्स इंडिया वेबसाइट पर लगभग 6,000 उत्पाद उपलब्ध हैं और अधिक उत्पादों को जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक हज़ार से अधिक आदिवासी उत्पाद बेचे जा रहे हैं।

आज की तारीख तक पीएमजेवीएम योजना केअंतर्गत कुल स्वीकृत वीडीवीके में से 2,817 वीडीवीके काम कर रहे हैं। इनकी बिक्री 15,829.88 लाख रुपये बताई गई है; जबकि पीएम जनमान योजना के वीडीवीके घटक के अंतर्गत कुल स्वीकृत वीडीवीके में से 491 वीडीवीके चालू हो चुके हैं। इनकी बिक्री 527.37 लाख रुपये है।

*****

पीके/केसी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2248491) आगंतुक पटल : 103
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu