विधि एवं न्याय मंत्रालय
स्वच्छता पखवाड़ा, 2026
प्रविष्टि तिथि:
02 APR 2026 10:24PM by PIB Delhi
स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अवसर पर विधायी विभाग ने आज 2 अप्रैल 2026 को शास्त्री भवन की दूसरी मंजिल स्थित सम्मेलन कक्ष में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया।
विधायी विभाग के सचिव डॉ. राजीव मणि ने अतिरिक्त सचिवों, संयुक्त सचिवों, अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों, संलग्न कार्यालयों यानी राजभाषा विंग (ओएल विंग) और विधि साहित्य प्रकाशन (वीएसपी) के साथ-साथ आउटसोर्स कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
अपने संबोधन में सचिव ने कार्यस्थल, समाज और पूरे देश में स्वच्छता बनाए रखने में व्यक्तिगत और सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व पर जोर दिया।

A6DY.jpeg)


*****
पीके/केसी/आरकेजे
(रिलीज़ आईडी: 2248722)
आगंतुक पटल : 102
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English