सहकारिता मंत्रालय
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने सारस्वत सहकारी बैंक और अमूल को वर्ष 2025-26 में ₹1 लाख करोड़ का वार्षिक टर्नओवर पार करने के लिए बधाई दी
यह उपलब्धि सहकारी बैंकिंग और डेयरी क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक तथा आत्मनिर्भर भारत की निर्माण यात्रा को नई ऊर्जा देने वाली है
प्रविष्टि तिथि:
07 APR 2026 12:35PM by PIB Delhi
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने सारस्वत सहकारी बैंक और अमूल को वर्ष 2025-26 में ₹1 लाख करोड़ के वार्षिक टर्नओवर का आंकड़ा पार करने के लिए बधाई दी।
X पर जारी पोस्ट में, श्री अमित शाह ने कहा, “सारस्वत सहकारी बैंक और अमूल द्वारा वर्ष 2025-26 में ₹1 लाख करोड़ के वार्षिक टर्नओवर का आंकड़ा पार करना, सहकारिता की शक्ति और उसकी अपार संभावनाओं का जीवंत उदाहरण है। यह उपलब्धि न केवल सहकारी बैंकिंग और डेयरी क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है, बल्कि इससे आत्मनिर्भर भारत की निर्माण यात्रा को भी नई ऊर्जा मिलने वाली है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए अमूल और सारस्वत सहकारी बैंक से जुड़े सभी कर्मयोगियों को हार्दिक बधाई।“
****
AK
(रिलीज़ आईडी: 2249565)
आगंतुक पटल : 172