गृह मंत्रालय
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने महान देशभक्त और राष्ट्रवादी साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की
बंकिम बाबू ने मुगल आक्रांताओं और अंग्रेजी शासकों के शोषण और अन्याय से आहत भारतीय स्वाभिमान को जगाने का अविस्मरणीय कार्य किया
बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी ने ‘वन्दे मातरम्’ के माध्यम से भाषा, क्षेत्र और प्रांत में बटी आजादी की लड़ाई को एकता का स्वर दिया
यह देश, यह सभ्यता और यह महान संस्कृति , युवाओं को स्वाधीनता और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करने वाले बंकिम बाबू का अनंत काल तक ऋणी रहेगा
प्रविष्टि तिथि:
08 APR 2026 1:48PM by PIB Delhi
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने महान देशभक्त और राष्ट्रवादी साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की ।
‘X’ पर जारी एक पोस्ट में श्री अमित शाह ने कहा, “बंकिम बाबू ने मुगल आक्रांताओं और अंग्रेजी शासकों के शोषण और अन्याय से आहत भारतीय स्वाभिमान को जगाने का अविस्मरणीय कार्य किया। उन्होंने ‘वन्दे मातरम्’ के माध्यम से भाषा, क्षेत्र और प्रांत में बटी आजादी की लड़ाई को एकता का स्वर दिया । माँ भारती के विशाल स्वरूप को देशवासियों के सामने ‘आनंद मठ’ के माध्यम से जीवंत बनाकर युवाओं को स्वाधीनता और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करने वाले बंकिम बाबू का यह देश, यह सभ्यता और यह महान संस्कृति अनंत काल तक ऋणी रहेगी।“
***
RK/RR/PR/SK
(रिलीज़ आईडी: 2249976)
आगंतुक पटल : 157