राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने झारखंड के रामगढ़ जिले में एक निजी इस्पात संयंत्र में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की कथित मौत और सात अन्य के घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया


राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी, मामले पर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई

रिपोर्ट में घायलों की स्थिति, जांच की प्रगति तथा पीड़ितों और उनके परिजनों को दिए गए मुआवजे की जानकारी शामिल होने की अपेक्षा

प्रविष्टि तिथि: 09 APR 2026 5:58PM by PIB Delhi

राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने 6 अप्रैल 2026 को झारखंड के रामगढ़ जिले के हेसला क्षेत्र में एक निजी इस्पात संयंत्र में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मृत्यु और सात अन्य के गंभीर रूप से घायल होने संबंधी मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। यह घटना सुबह के समय उस वक्त हुई जब काम चल रहा था। विस्फोट का कारण तकनीकी खराबी या निर्धारित सुरक्षा मानकों के पालन में लापरवाही के कारण भट्ठी के अत्यधिक तापमान बताया जा रहा है।

आयोग का मानना है कि यदि समाचार रिपोर्ट सही है, तो यह पीड़ितों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। इसलिए आयोग ने झारखंड के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को नोटिस जारी करते हुए दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में घायलों की स्थिति, जांच की प्रगति तथा मृतक श्रमिक के निकटतम परिजनों और घायलों को प्रदान किए गए मुआवजे के बारे में जानकारी देने की अपेक्षा की गई है।

6 अप्रैल 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घायलों को प्रारंभ में पास के चिकित्सा केन्‍द्रों में ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए रांची के एक अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान एक घायल श्रमिक की मृत्यु हो गई।

***

पीके/केसी/केपी/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2250550) आगंतुक पटल : 132
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu