प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने भारत की स्वास्थ्य एवं कल्याण प्रणाली में होम्योपैथी की अभिन्न भूमिका पर प्रकाश डालने वाला एक लेख साझा किया

प्रविष्टि तिथि: 10 APR 2026 1:06PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज केंद्रीय राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव द्वारा लिखित एक लेख साझा किया, जिसमें बताया गया है कि होम्योपैथी किस प्रकार भारत की बहुलवादी स्वास्थ्य और कल्याण प्रणाली का एक अभिन्न अंग बन गई है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा:

"इस लेख में, केंद्रीय राज्य मंत्री @mpprataprao बताते हैं कि कैसे होम्योपैथी भारत की बहुलवादी स्वास्थ्य और कल्याण प्रणाली का एक अभिन्न अंग बन गई है जो एक समग्र और रोगी-केंद्रित दृष्टिकोण प्रदान करती है।"

उन्होंने रेखांकित किया कि होम्योपैथी, अपने गहरे सामुदायिक जुड़ाव और सतत दृष्टिकोण के साथ, विकसित भारत का लक्ष्य अर्जित करने का मार्ग प्रदान करती है।

***

पीके/केसी/एसकेजे/एमपी


(रिलीज़ आईडी: 2250716) आगंतुक पटल : 172
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Bengali-TR , Assamese , Manipuri , Gujarati , Telugu , Kannada , Malayalam