प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री नीतीश कुमार को शुभकामनाएं दीं
प्रविष्टि तिथि:
10 APR 2026 2:07PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने के अवसर पर श्री नीतीश कुमार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री नीतीश कुमार देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं, जिनकी सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता और बिहार के विकास में अमिट योगदान सर्वविदित है। श्री मोदी ने कहा कि उन्हें संसद में लौटते देखना बहुत सुखद होगा और एक अनुभवी विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री के रूप में उनका व्यापक अनुभव सदन की गरिमा को अत्यधिक बढ़ाएगा।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:
"नीतीश कुमार जी देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है। उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है। उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा। सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव से संसद की गरिमा और बढ़ेगी। राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई और आगे के कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं।"
***
पीके/केसी/एसकेजे/एमपी
(रिलीज़ आईडी: 2250752)
आगंतुक पटल : 249
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Bengali-TR
,
Manipuri
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Kannada
,
Malayalam