राज्यसभा सचिवालय
राज्यसभा सभापति श्री सीपी राधाकृष्णन ने श्री नीतीश कुमार को शपथ दिलाई
प्रविष्टि तिथि:
10 APR 2026 3:14PM by PIB Delhi
राज्यसभा सभापति श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज संसद भवन में बिहार से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद श्री नीतीश कुमार को शपथ दिलाई। श्री नीतीश कुमार ने हिंदी में शपथ ग्रहण की।
वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह, विधि एवं न्याय राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा में सदन का नेता एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा, बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, राज्यसभा सदस्य श्री जयराम रमेश, श्री राजीव शुक्ला और श्री संजय कुमार झा, लोकसभा सदस्य श्री राजीव प्रताप रूडी, राज्यसभा के महासचिव श्री पीसी मोदी तथा सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
30RJ.jpeg)
5J4L.JPG)
***
पीके/केसी/जेके/एचबी
(रिलीज़ आईडी: 2250822)
आगंतुक पटल : 153