संचार मंत्रालय
दूरसंचार वाणिज्यिक संचार वरीयता (तीसरा संशोधन) विनियम, 2026 के मसौदे पर परामर्श के संबंध में टिप्पणियां/प्रति-टिप्पणियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि का विस्तार
प्रविष्टि तिथि:
10 APR 2026 3:31PM by PIB Delhi
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने दूरसंचार वाणिज्यिक संचार वरीयता (तीसरा संशोधन) विनियम, 2026 के मसौदे पर परामर्श जारी किया है । हितधारकों द्वारा परामर्श में उठाए गए मुद्दों पर टिप्पणियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल, 2026 है। प्रति-टिप्पणियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल, 2026 है।
हितधारकों से टिप्पणियां प्रस्तुत करने की समयसीमा बढ़ाने के अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए, इस आधार पर कि प्रस्तावित संशोधनों के व्यापारिक, वाणिज्यिक, नियामक, तकनीकी और वित्तीय निहितार्थ महत्वपूर्ण हैं। इसलिए विस्तृत जांच और आंतरिक विचार-विमर्श की आवश्यकता है, यह निर्णय लिया गया है कि परामर्श पत्र में उठाए गए मुद्दों पर टिप्पणियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल, 2026 तक और प्रति-टिप्पणियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 4 मई, 2026 तक बढ़ा दी जाए।
संशोधन मसौदे में उठाए गए मुद्दों पर टिप्पणियां और प्रति-टिप्पणियां और यदि कोई प्रति-टिप्पणियां हों, तो उन्हें advqos@trai.gov.in पर डाक द्वारा भेजना बेहतर होगा।
किसी भी स्पष्टीकरण/जानकारी के लिए सलाहकार (क्यूओएस-2) श्री दीपक शर्मा से advqos@trai.gov.in या +91-11-20907760 पर संपर्क किया जा सकता है।
इस संबंध में आगे कोई समय सीमा का विस्तार नहीं दिया जाएगा।
****
पीके/केसी/एमके/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2250848)
आगंतुक पटल : 113