प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में नाव दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
10 APR 2026 6:00PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के मथुरा में नाव पलटने से हुई दुखद घटना में लोगों के मारे जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया।
उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। श्री मोदी ने कहा कि वे इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन इस त्रासदी से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने में सक्रिय रूप से लगा हुआ है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:
"उत्तर प्रदेश के मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना से मैं बहुत दुखी हूं। अपनों को खोने वाले लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।"
***
पीके/केसी/एसकेएस/एसवी
(रिलीज़ आईडी: 2250897)
आगंतुक पटल : 191