प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मथुरा नाव दुर्घटना के पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की
प्रविष्टि तिथि:
10 APR 2026 11:00PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मथुरा नाव दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की, वहीं, घायलों को 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स(X) पर साझा किया:
“प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”
***
पीके/केसी/पीकेपी
(रिलीज़ आईडी: 2251061)
आगंतुक पटल : 132