निर्वाचन आयोग
azadi ka amrit mahotsav

आम चुनाव और उपचुनाव, 2026


जांच के बाद केवल एक केंद्र पर दोबारा मतदान की सिफारिश की गई

प्रविष्टि तिथि: 10 APR 2026 7:54PM by PIB Delhi
  1. भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने प्रपत्र 17ए (मतदाताओं की सूची) और चुनाव के दिन के अन्य दस्तावेजों की जांच के संबंध में एक समेकित निर्देश जारी किए हैं। यह पारदर्शिता बढ़ाने और पोलिंग स्टेशनों पर छोटी-मोटी गड़बड़ियों का पता लगाने और जरूरत पड़ने पर दोबारा से चुनाव की सिफारिश करने के लिए किया गया है।
  2. इसी के अनुसार असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों में मतदान करने वाले सभी 296 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों (एसी) में आयोग द्वारा नियुक्त 296 रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) और 296 सामान्य पर्यवेक्षकों (जीओ) की उपस्थिति में दस्तावेजों की जांच सुचारू रूप से संपन्न की गई। साथ ही कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में 4 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में हुए उपचुनाव में मतदान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।
  3. जांच प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सभी 1,899 उम्मीदवारों को जांच की तारीख, समय और स्थान के बारे में पहले से सूचित कर दिया गया था।
  4. कल मतदान करने वाले 63,084 मतदान केंद्रों में से गहन जांच के बाद केवल एक मतदान केंद्र पर दोबारा मतदान कराने की सिफारिश की गई।
  5. असम के 123-करीमगंज उत्तर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 239-बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान का निर्देश दिया गया है। 11 अप्रैल, 2026 (शनिवार) को पुनर्मतदान होगा।
  6. पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई और जांच के बाद फॉर्म 17ए और संबंधित सामग्रियों पर आरओ की मुहर लगाकर उन्हें फिर से सील कर दिया गया।

***

पीके/केसी/आरकेजे


(रिलीज़ आईडी: 2251068) आगंतुक पटल : 82
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Malayalam , English , Urdu , Bengali , Assamese , Gujarati , Tamil