गृह मंत्रालय
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद् महात्मा ज्योतिबा फुले जी को उनकी जयंती पर सादर नमन किया
ज्योतिबा फुले जी शिक्षा को समाज सुधार का सबसे प्रभावी माध्यम मानते थे
उन्होंने महिलाओं की शिक्षा के लिए अभूतपूर्व कार्य किए तथा ‘सत्यशोधक समाज’ की स्थापना कर समाज में समानता और न्याय की दिशा में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया
प्रविष्टि तिथि:
11 APR 2026 1:08PM by PIB Delhi
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद् महात्मा ज्योतिबा फुले जी को उनकी जयंती पर सादर नमन किया।
X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा “महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद् महात्मा ज्योतिबा फुले जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। ज्योतिबा फुले जी शिक्षा को समाज सुधार का सबसे प्रभावी माध्यम मानते थे। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा के लिए अभूतपूर्व कार्य किए तथा ‘सत्यशोधक समाज’ की स्थापना कर समाज में समानता और न्याय की दिशा में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।”
*****
आरके / आरआर / पीआर
(रिलीज़ आईडी: 2251095)
आगंतुक पटल : 237