निर्वाचन आयोग
azadi ka amrit mahotsav

आईईवीपी 2026: विश्व भारत के लोकतंत्र के पर्व को देख रहा है


22 देशों के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों ने योजना, व्यापकता और मतदाताओं की भागीदारी की सराहना की

प्रविष्टि तिथि: 11 APR 2026 3:51PM by PIB Delhi
  1. केरल, पुडुचेरी और असम में हुए विधानसभा चुनावों ने विश्‍व का ध्यान खींचा है। भारत निर्वाचन आयोग के अंतर्राष्ट्रीय निर्वाचन आगंतुक कार्यक्रम (आईईवीपी) 2026 के भाग के रूप में 22 देशों के 38 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने भारत की निर्वाचन प्रक्रिया की व्‍यापकता, सटीकता और जीवंतता को प्रत्यक्ष रूप से देखा।
  2. प्रतिनिधियों ने इस अनुभव को लोकतंत्र का एक सच्चा पर्व बताते हुए मतदाताओं की रिकॉर्ड भागीदारी, सावधानीपूर्वक योजना और निर्वाचन आयोग की चुनावों के सुचारू संचालन की सराहना की। क्रोएशिया के श्री ब्रानिमीर फ़ार्कस ने कहा, भारतीय मतदान, यह पूरे विश्‍व के लिए लोकतंत्र का एक सच्चा पर्व है। मेरे लिए सबसे अधिक प्रभावशाली बात लोगों का मतदान के प्रति उत्साह है। हम इस प्रक्रिया से बहुत कुछ सीख सकते हैं, यह एक व्‍यापक प्रक्रिया है और इसे सही ढंग से संपन्न किया गया।
  3. अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने असम, केरल और पुडुचेरी की अपनी दो दिवसीय यात्रा (8-9 अप्रैल) की शुरुआत प्रेषण और वितरण केंद्रों का दौरा करके की। यहां उन्होंने सुनियोजित रसद और स्थापित मानक प्रक्रियाओं के माध्यम से चुनाव सामग्री के साथ मतदान दलों की व्यवस्थित आवाजाही का अवलोकन किया।
  4. प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों और राज्य पुलिस के नोडल अधिकारियों से चुनाव के संपूर्ण संचालन और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी बातचीत की। उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के कार्यालयों में मतदान केंद्रों की 100% वेबकास्टिंग की निगरानी के लिए स्थापित सीसीटीवी नियंत्रण कक्षों का भी दौरा किया और उन्हें "पारदर्शिता का एक मजबूत स्तंभ" बताया।

भारत में चुनाव प्रक्रिया से निश्चित रूप से बहुत कुछ सीखने को मिलता है, श्री उउक-किब एस्पादास, एनकोना, मेक्सिको।

  1. प्रतिनिधियों ने मतदान के दिन सुबह मॉक पोल देखा। इसके बाद, इन 22 देशों के प्रतिनिधियों ने वास्तविक मतदान प्रक्रिया को देखने के लिए असम (कामरूप मेट्रो और कामरूप ग्रामीण), केरल (कोच्चि और तिरुवनंतपुरम) और पुडुचेरी में स्थित मतदान केंद्रों का अलग-अलग दौरा किया।
  2. उन्होंने मतदान केंद्रों पर मौजूद समावेशी, सहभागी और सुलभ सुविधाओं की सराहना की। उन्‍होंने मतदान केंद्रो पर रैंप, व्हीलचेयर, स्वयंसेवक और शिशु देखभाल सुविधाओं के साथ ही महिलाओं और दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) द्वारा प्रबंधित विशेष मतदान केंद्र की भी सराहना की।

सर्वोच्च स्तर की समावेशिता - सुश्री फहिमा अराफत अब्दुल्ला, केन्या

मतदान केंद्रों की व्यवस्था और सुविधाओं की बेहतरीन व्यवस्था से हम बेहद प्रभावित हैं। व्हीलचेयर और शिशु देखभाल सुविधा उपलब्ध है। श्री पॉलस शिगवेधा, नामीबिया

  1. प्रतिनिधिमंडल ने जिला स्तरीय मीडिया निगरानी केंद्रों का दौरा किया और वेबकास्टिंग के माध्यम से चुनावों की निरंतर निगरानी की सराहना की। उन्होंने मतदान केंद्रों पर वृक्षारोपण अभियानों में भी भाग लेकर पर्यावरण के अनुकूल और सतत चुनावी प्रक्रियाओं को दिखाया।

भारत की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक है ईवीएम का उपयोग… हमने जो कुछ सीखा है, उसे हम अपने साथ घर ले जाकर लागू करने के तरीके खोजेंगे, यह एक पर्व जैसा है, यही भावना होनी चाहिए। श्री अबू बकर महमूद कोरोमा, सिएरा लियोन

  1. पुडुचेरी में, प्रतिनिधिमंडल उड़नदस्ते, ड्रोन आधारित निगरानी और स्वागत रोबोट नीला जैसी अभिनव पहलों जैसे उन्नत सतर्कता उपायों से प्रभावित हुआ। केरल में, उन्होंने जनरेशन जेड थीम वाले मतदान केंद्र का दौरा किया और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं के उत्साह की सराहना की, जबकि कामरूप (ग्रामीण), असम में, प्रतिनिधिमंडल ने मतदान केंद्रों पर स्वास्थ्य जांच सुविधाओं का लाभ उठाया और उनकी प्रशंसा की।
  2. मतदान के सुचारू संचालन और भारी मतदान ने आगंतुक टीमों पर गहरा प्रभाव छोड़ा। उन्होंने चुनाव प्रबंधन की व्यापकता और भव्यता को देखने का अवसर देने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के प्रति आभार व्यक्त किया और पारदर्शिता, समावेशिता और उत्कृष्टता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता की सराहना की। जबकि विश्‍व सीखने के लिए देख रहा है, भारत अभूतपूर्व पैमाने पर चुनाव कराने में नए मानक स्थापित कर रहा है, वास्तव में यह लोकतंत्र का एक सच्‍चा पर्व है।
  3. अंतर्राष्ट्रीय निर्वाचन आगंतुक कार्यक्रम (आईईवीपी) भारत निर्वाचन आयोग की एक प्रमुख पहल है जिसका उद्देश्य चुनाव प्रबंधन निकायों (ईएमबी) और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और जुड़ाव को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम भारत के चुनावी ढांचे, संस्थागत तंत्र और परिचालन संरचना का व्यापक अवलोकन प्रदान करता है, साथ ही प्रतिनिधियों को चुनाव प्रबंधन की सर्वोत्तम प्रथाओं और नवाचारों से परिचित कराता है।

नोट: अनुलग्नकआईईवीपी 2026 के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के अनुभवों के प्रमाण के लिए यूट्यूब लिंक।

अनुलग्नक

आईईवीपी 2026 के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के अनुभवों के प्रमाण के लिए यूट्यूब लिंक

क्रम संख्या

देश

प्रमाण के लिंक

1

अल्बानिया

2

बेनिन

3

भूटान

4

कोटे आइवर

5

क्रोएशिया

6

फिजी

7

जॉर्जिया

8

गुयाना

9

केन्या

10

मेक्सिको

11

नामिबिया

 

क्रम संख्या

देश

प्रमाण के लिंक

 

 

 

12

पुर्तगाल

13

समोआ

14

सेशल्स

15

सिएरा लिओन

***

पीके/केसी/पीपी/आर


(रिलीज़ आईडी: 2251146) आगंतुक पटल : 162
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati , Malayalam , Urdu , Assamese , Bengali , Tamil