प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने 'नारी शक्ति' के नाम एक पत्र साझा किया, विधायी निकायों में महिला आरक्षण के संकल्प को फिर से दोहराया

प्रविष्टि तिथि: 14 APR 2026 9:29AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पूरे भारत में महिलाएं विधायी निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने की पहल की सराहना कर रही हैं।

भारत की 'नारी शक्ति' के नाम लिखे गए एक पत्र को साझा करते हुए, प्रधानमंत्री ने दशकों से लंबित महिला आरक्षण को लागू करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया।

उन्होंने उल्लेख किया कि वर्ष 2029 के लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों से महिला आरक्षण सुनिश्चित करने के निर्णय की देशभर की माताओं, बहनों और बेटियों द्वारा सराहना की जा रही है।

भारत की 'नारी शक्ति' को समर्पित इस पत्र में, प्रधानमंत्री ने इस पुराने संकल्प को जल्द से जल्द पूरा करने के बारे में देशवासियों के साथ अपने विचार साझा किए।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

पूरे भारत में महिलाएं विधायी निकायों में महिला आरक्षण सुनिश्चित करने की इस पहल की सराहना कर रही हैं।

भारत की 'नारी शक्ति' के नाम मेरा यह पत्र, दशकों से लंबित उस संकल्प को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराता है...”

22

देशभर की हमारी माताएं-बहनें और बेटियां, साल 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव से महिला आरक्षण सुनिश्चित करने के निर्णय की सराहना कर रही हैं।

भारत की नारी शक्ति को समर्पित अपने इस पत्र में मैंने दशकों से लंबित इस संकल्प को जल्द साकार करने के विषय में देशवासियों के साथ अपनी भावनाएं साझा की हैं…”

****

पीके/केसी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 2251768) आगंतुक पटल : 204
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Gujarati , Telugu , Kannada