गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने खालसा पंथ के स्थापना दिवस और वैसाखी के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं


यह पावन दिन हमें श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा खालसा पंथ की स्थापना की याद दिलाता है

मैं इस पावन अवसर पर खालसा पंथ को कोटि-कोटि बधाइयाँ देता हूँ और अन्नदाताओं की मेहनत को नमन करता हूँ

प्रविष्टि तिथि: 14 APR 2026 12:46PM by PIB Delhi

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज खालसा पंथ के स्थापना दिवस और वैसाखी के अवसर पर देशवासियों को अपनी शुभकामनाएँ दीं।

 

X पर किए गए एक पोस्ट में श्री अमित शाह ने कहा, “खालसा पंथ के स्थापना दिवस और खुशहाली के पर्व वैसाखी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह पावन दिन हमें श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा खालसा पंथ की स्थापना की याद दिलाता है, एक ऐसी प्रेरणा, जो हमें निडर होकर सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का साहस देती है। साथ ही, वैसाखी उन मेहनती किसानों की खुशियों का भी उत्सव है, जिनकी लगन से खेत लहलहाते हैं और पूरे देश में खुशहाली आती है। मैं इस पावन और पवित्र अवसर पर खालसा पंथ को कोटि-कोटि बधाइयाँ देता हूँ और अपने अन्नदाताओं की मेहनत को नमन करता हूँ।

*****

RK/RR/PR/SK


(रिलीज़ आईडी: 2251803) आगंतुक पटल : 114
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Assamese , Bengali , Gujarati , Kannada