प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के मांड्या में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर के उद्घाटन के दौरान अपने संबोधन की झलकियां साझा कीं

प्रविष्टि तिथि: 15 APR 2026 5:42PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के मांड्या में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर के उद्घाटन के दौरान के अपने संबोधन की झलकियां साझा की हैं।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर श्रृंखलाबद्ध पोस्ट में कहा,

“श्री आदिचुंचनगिरि महासंस्थान मठ हमारी गौरवशाली आध्यात्मिक परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। सामुदायिक सेवा के इसके प्रयास अत्यंत प्रेरणादायी हैं।”

"समय-समय पर, हमारे समाज को ऐसी ही महान आध्यात्मिक विभूतियों का आशीर्वाद मिला है, जिन्होंने हमारा मार्गदर्शन किया है।"

श्री आदिचुंचनगिरि महासंस्थान मठ नौ मार्गदर्शक सिद्धांतों पर आधारित है।

इसी भावना के अनुरुप, मैं सबसे इन नौ क्षेत्रों में सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान करता हूं।

***

पीके/केसी/एकेवी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2252334) आगंतुक पटल : 122
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Telugu , Kannada , Malayalam