संसदीय कार्य मंत्रालय
संसदीय कार्य मंत्रालय ने स्वच्छ भारत की भावना को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छता पखवाड़ा 2026 की शुरुआत की
प्रविष्टि तिथि:
15 APR 2026 9:03PM by PIB Delhi
संसदीय कार्य मंत्रालय ने संसद के सत्र की व्यस्तता के कारण निर्धारित तिथि से एक दिन पहले आज स्वच्छता पखवाड़ा 2026 की शुरुआत की। यह दो सप्ताह तक चलने वाला स्वच्छता अभियान है। इसका उद्देश्य स्वच्छ भारत की भावना को बढ़ावा देना और स्वच्छ एवं स्वस्थ कार्य वातावरण को प्रोत्साहित करना है।
इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्रालय के सचिव श्री निकुंज बिहारी धल ने मंत्रालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस विशेष अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने पर्यावरण की रक्षा करने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए कुशल अपशिष्ट प्रबंधन और दैनिक जीवन में प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के संबंध में आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।





स्वच्छता पखवाड़े के दौरान की जाने वाली गतिविधियों की एक व्यापक कार्य योजना पहले ही मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच साझा की जा चुकी है ताकि ठोस रूपरेखा तैयार की जा सके। मंत्रालय स्वच्छ भारत अभियान के आदर्शों के प्रति प्रतिबद्ध है और नियमित पहल एवं अभियानों के माध्यम से स्वच्छता और सतत विकास को बढ़ावा देना जारी रखेगा।
****
पीके/केसी/आरकेजे
(रिलीज़ आईडी: 2252398)
आगंतुक पटल : 112