महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

खम्हरिया में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर पोषण पखवाड़ा का आयोजन, प्रारंभिक बाल्यावस्था के पोषण और शिक्षा पर दिया गया विशेष जोर

प्रविष्टि तिथि: 13 APR 2026 4:55PM by PIB Delhi

अम्बेडकर जयंती के अवसर पर खम्हरिया में पोषण पखवाड़ा (9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026) के अंतर्गत विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान समुदाय को बचपन के पहले 6 वर्षों के महत्वपोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षाके प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में बताया गया कि जीवन के पहले छह वर्ष बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। इस अवधि में संतुलित आहार, नियमित देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा से बच्चों के समग्र विकास की मजबूत नींव रखी जाती है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन की माननीया मंत्री, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का संदेश वाचन किया गया। अपने संदेश में उन्होंने कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण हेतु जनभागीदारी को आवश्यक बताते हुए सभी से पोषण संबंधी जागरूकता को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिलाओं एवं समुदाय के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। पोषण, स्वच्छता और बाल देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।

पोषण पखवाड़ा के माध्यम से स्थानीय स्तर पर जनजागरूकता को सुदृढ़ करते हुए स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं।

***

SS/PC 


(रिलीज़ आईडी: 2253002) आगंतुक पटल : 38