महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पोषण पखवाड़ा 2026 के तहत त्लांगनुअम आईसीडीएस परियोजना, मिजोरम में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई) दिवस मनाया गया

प्रविष्टि तिथि: 16 APR 2026 4:53PM by PIB Delhi

पोषण पखवाड़ा 2026 के राष्ट्रव्यापी समारोहों के हिस्से के रूप में, मिजोरम के त्लांगनुआम आईसीडीएस परियोजना में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई) दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इसके जरिए छोटे बच्चों के समग्र विकास और पोषण के महत्व को सुदृढ़ किया गया।

इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, अभिभावकों, बच्चों और समुदाय के सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई। इस कार्यक्रम में बेहतर विकासात्मक परिणामों के लिए प्रारंभिक शिक्षा के साथ पोषण को जोड़ने के महत्व पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई) बच्चे के संज्ञानात्मक, भावनात्मक और शारीरिक विकास की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पोषण अभियान के तहत पोषण और शिक्षा के समन्वय को प्रारंभिक वर्षों में सर्वोत्कृष्ट विकास सुनिश्चित करने की एक प्रमुख रणनीति के रूप में उजागर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कई रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें शामिल हैं:

  • बच्चों के लिए प्रारंभिक शिक्षा सत्र और खेल-खेल में शैक्षिक गतिविधियां
  • बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में अभिभावकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम
  • आयु के अनुसार उचित खान-पान की प्रथाओं और संतुलित आहार पर प्रदर्शन
  • संवेदनशील देखभाल और प्रोत्साहन को बढ़ावा देने वाले संवादात्मक सत्र

इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केंद्रों की भूमिका को भी प्रदर्शित किया गया, जो पूरक पोषण, पूर्व-प्राथमिक शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों को मिलाकर एकीकृत सेवाएं प्रदान करने वाले प्रमुख केंद्र हैं।

सामुदायिक भागीदारी एक प्रमुख विशेषता बनी रही, जो पोषण पखवाड़ा के जन आंदोलन के दृष्टिकोण को दर्शाती है। इसका उद्देश्य पोषण जागरूकता को जन आंदोलन में बदलना है।

इस कार्यक्रम का समापन सभी हितधारकों की ओर से प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा सेवाओं को मजबूत करने और यह सुनिश्चित करने की नई प्रतिबद्धता के साथ हुआ कि प्रत्येक बच्चे को महत्वपूर्ण प्रारंभिक वर्षों के दौरान सही पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के अवसर मिलें।

***

पीके/केसी/एके/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2253031) आगंतुक पटल : 21
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu