प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं दीं
प्रविष्टि तिथि:
19 APR 2026 10:53AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भगवान परशुराम हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि भगवान परशुराम अतुलनीय पराक्रम और विवेक के प्रतीक हैं।
प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि भगवान परशुराम के आशीर्वाद से प्रत्येक हृदय नवीन ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण हो। उन्होंने यह भी कामना की कि भगवान परशुराम का आशीर्वाद सभी के जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से आलोकित करे।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा;
“आप सभी को भगवान परशुराम जयंती की ढेरों शुभकामनाएं। उनसे हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा मिलती है। अतुलनीय पराक्रम और विवेक के प्रतीक भगवान परशुराम की कृपा से हर हृदय में नई ऊर्जा और नए आत्मविश्वास का संचार हो। उनका आशीर्वाद सभी के जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से आलोकित करे।”
****
पीके/केसी/पीके
(रिलीज़ आईडी: 2253491)
आगंतुक पटल : 113