सूचना और प्रसारण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मलयालम फिल्म अचप्पा के एल्बम का कोच्चि में प्रीमियर हुआ, जो विविधतापूर्ण कहानी कहने के प्रति एनएफडीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है

प्रविष्टि तिथि: 22 APR 2026 2:44PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) ने 21 अप्रैल, 2026 को कोच्चि में एक भव्य समारोह में अपनी नवीनतम मलयालम फिल्म "अचप्पाज़ एल्बम" (ग्रैम्पाज़ एल्बम) का प्रीमियर आयोजित किया। यह प्रीमियर 24 अप्रैल, 2026 को फिल्म देशव्यापी रूप से रिलीज होने से पहले आयोजित किया गया। इस प्रीमियर में एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक श्री प्रकाश मगदुम और महाप्रबंधक (प्रोडक्शन एंड डेवलपमेंट) श्री तरुण तारेजा ने फिल्म उद्योग के दिग्गजों और मशहूर हस्तियों के साथ शामिल

हुए।

इस अवसर पर एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक श्री प्रकाश मगदुम ने कहा, "अचप्पा का एल्बम अनूठी सिनेमाई आवाज़ों को पोषित करने के हमारे मिशन का प्रमाण है। कल्पनाशील समय-यात्रा की अवधारणा को पीढ़ीगत गहरी भावनाओं के साथ मिलाकर, यह फिल्म सभी आयु वर्ग के दर्शकों को प्रभावित करने की क्षमता रखती है। एनएफडीसी इस तरह के सार्थक सिनेमा का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है, और भविष्य में, हम भारत की जड़ों से उभरने वाली दिलचस्प कहानियों को बढ़ावा देना और उनका समर्थन करना जारी रखेंगे, जो हमारी विविध संस्कृति की समृद्धि को वैश्विक मंच पर लाती हैं। दीप्ति पिल्ले सिवान के इस मार्मिक कहानी को सिल्वर स्क्रीन पर लाने के दृष्टिकोण का समर्थन करते हुए हमें गर्व है।"

फिल्म के प्रीमियर में निर्देशक दीप्ति सिवन पिल्ले, लेखक संजीव सिवन और मुख्य कलाकार प्रियंका नायर, अंजना अप्पुकुट्टन और सुधांशु संजीव सिवन शामिल होकर फिल्म के रचनात्मक पक्ष को उजागर किया। इस दौरान फिल्म के बाल कलाकार सहित अन्य कलाकार और क्रू सदस्य भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में ड्रीम बिग फिल्म्स के वितरक श्री सुजीत नायर भी फिल्म की औपचारिक स्क्रीनिंग के लिए टीम का साथ उपस्थित रहे। एनएफडीसी द्वारा निर्मित यह फिल्म अतीत को फिर से जीने की सार्वभौमिक जिज्ञासा को दर्शाती है और 24 अप्रैल, 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

एनएफडीसी के बारे में:

1975 में स्थापित राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम लिमिटेड (एनएफडीसी) सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन भारतीय सिनेमा के विकास के लिए सर्वोच्च निकाय है। यह विभिन्न भारतीय भाषाओं में फिल्मों के निर्माण, प्रचार और संरक्षण सहित संपूर्ण फिल्म निर्माण प्रणाली का समर्थन करता है।

***

पीके/केसी/एवाई/एमपी


(रिलीज़ आईडी: 2254481) आगंतुक पटल : 175
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Malayalam , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Punjabi , Telugu , Kannada