पंचायती राज मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पूरे देश में 24 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाएगा


नई दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संदेश पढ़ा जाएगा

प्रविष्टि तिथि: 23 APR 2026 7:27PM by PIB Delhi

पंचायती राज मंत्रालय द्वारा 24 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस (एनपीआरडी) मनाया जाएगा। ऐतिहासिक 73वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम के लागू होने की याद में प्रति वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है, जिसने पूरे भारत में पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई) को संवैधानिक दर्जा एवं कानूनी मान्यता प्रदान की। 24 अप्रैल 2026 भारत के लोकतांत्रिक सफर में इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के 33 वर्ष पूरे होने वाले हैं।

नई दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह में राष्ट्रीय समारोह के एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संदेश पढ़ा जाएगा। राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों के पंचायती राज विभागों के माध्यम से प्रधानमंत्री का संदेश पूरे देश के पंचायती राज संस्थानों एवं ग्रामीण स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के बीच प्रसारित किया जाएगा। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री प्रोफेसर एस. पी. सिंह बघेल उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर, पंचायती राज मंत्रालय के सचिव श्री विवेक भारद्वाज और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा की पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस अवसर पर पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआई)-2.0 की रिपोर्ट और 'मेरी पंचायत मेरी धरोहर' पर 3 पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा। मंत्रालय की 'पंचायत धरोहर पहल' के अंतर्गत ग्रामीण विरासत पर तीन सचित्र पुस्तकें त्रिपुरा की ग्रामीण विरासत पर एक मोनोग्राफ, तिरुपति की ग्रामीण विरासत पर एक मोनोग्राफ और 'उत्तरकाशी: सौम्या काशी: हिमालयी विरासत की आत्मा' जारी की जाएगी।

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस को पूरे देश में राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तरों पर बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा, जिसमें ग्राम पंचायतों द्वारा ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा, जो जमीनी स्तर पर सहभागी लोकतंत्र की भावना की पुनः पुष्टि करेंगी। यह उत्सव विकसित भारत की दिशा में प्रगति को तेज करने में त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रणाली की भूमिका की पहचान करने का अवसर प्रदान करता है।

MoPR की मुख्य बातें

***

पीके/केसी/एके/एसएस 


(रिलीज़ आईडी: 2255007) आगंतुक पटल : 1225
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Gujarati , English , Urdu , Kannada