वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत और अमरीका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर चर्चा के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का 20 से 23 अप्रैल 2026 तक वाशिंगटन डीसी का दौरा

प्रविष्टि तिथि: 24 APR 2026 3:12PM by PIB Delhi

भारत और अमरीका ने 7 फरवरी, 2026 को एक संयुक्त वक्तव्य जारी कर आपसी और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार से संबंधित एक अंतरिम समझौते के ढांचे पर सहमति व्यक्त की थी। इस ढांचे ने व्यापक भारत-अमरीका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) वार्ता के प्रति दोनों देशों की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। इसके अनुसरण में, भारतीय पक्ष ने अंतरिम समझौते के विवरण को अंतिम रूप देने और व्यापक बीटीए के तहत वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ आमने-सामने की बैठकों के लिए वाशिंगटन डीसी का दौरा किया। बाजार पहुंच, गैर-टैरिफ उपाय, व्यापार में तकनीकी बाधाएं, सीमा शुल्क और व्यापार सुविधा, निवेश प्रोत्साहन, आर्थिक सुरक्षा संयोजन और डिजिटल व्यापार जैसे कई क्षेत्रों पर चर्चा हुई। बैठकें रचनात्मक और सकारात्मक माहौल में आयोजित की गईं। इनमें सार्थक और दूरदर्शी चर्चाएं हुईं, जिससे प्रमुख मुद्दों पर प्रगति संभव हुई। दोनों पक्ष ने आगे बढ़ते हुए इस गति को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्धता जताई।

***

पीके/केसी/एसकेजे/जीआरएस


(रिलीज़ आईडी: 2255295) आगंतुक पटल : 208
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Manipuri , English , Urdu , Marathi , Bengali , Gujarati , Telugu , Kannada