राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के इस्लामपुरा इलाके में एक नाले के निर्माण स्थल के पास गहरे गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है
नांदेड़ वाघाला नगर आयुक्त, जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के अंदर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है
रिपोर्ट में मृतक के परिजनों के स्वास्थ्य की स्थिति और यदि कोई मुआवजा दिया गया है तो उसका विवरण शामिल होना चाहिए
प्रविष्टि तिथि:
24 APR 2026 2:58PM by PIB Delhi
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया है कि 16 अप्रैल, 2026 को महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के इस्लामपुरा क्षेत्र में एक नाले के निर्माण स्थल के पास 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। खबरों के अनुसार, यह नाला स्थानीय नगर निगम द्वारा बनाया जा रहा है और पास के गड्ढे में गंदा पानी जमा हो गया था।
समाचार रिपोर्ट में उल्लिखित कंटेंट, यदि सत्य है, तो आयोग पीड़ितों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। अतः आयोग ने नांदेड़ वाघाला नगर निगम के आयुक्त, जिला मजिस्ट्रेट और नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के अंदर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में मृतकों के परिजनों के स्वास्थ्य की स्थिति और यदि कोई मुआवजा दिया गया हो, तो उसकी जानकारी शामिल होनी चाहिए।
17 अप्रैल, 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार , बच्चे घटनास्थल के पास खेल रहे थे और पानी की गहराई का अंदाजा लगाए बिना उसमें उतर गए। उनकी चीखें सुनकर स्थानीय निवासी और पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्हें बचाने का प्रयास किया। हालांकि, बच्चों को बचाया नहीं जा सका।
****
पीके/केसी/एचएन/एनजे
(रिलीज़ आईडी: 2255297)
आगंतुक पटल : 73