राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने ओडिशा में मयूरभंज जिले के काकाबांध आश्रम स्कूल के छात्रावास में बासी भोजन खाने से 12 वर्षीय एक छात्र की मौत और 100 से अधिक बीमार पड़ने की खबर का स्वत: संज्ञान लिया


ओडिशा सरकार के मुख्य सचिव और मयूरभंज के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी

इसमें जांच की स्थिति के साथ-साथ पीड़ितों के स्वास्थ्य को भी शामिल किए जाने की उम्मीद है

प्रविष्टि तिथि: 24 APR 2026 2:23PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है जिसमें 14 अप्रैल, 2026 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के काकाबांध आश्रम स्कूल के छात्रावास में बासी भोजन खाने के बाद एक 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई और 100 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए। कथित तौर पर पीड़ित राज्य सरकार के एसटी और एससी कल्याण विभाग द्वारा संचालित स्कूल की 5वीं कक्षा का छात्र था।

आयोग ने कहा है कि यदि समाचार रिपोर्ट की सामग्री सच है, तो पीड़ितों के मानवाधिकारों के उल्लंघन के गंभीर मुद्दे उठाती है। इसलिए उसने ओडिशा सरकार के मुख्य सचिव और मयूरभंज के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसमें जांच की स्थिति के साथ-साथ पीड़ित छात्रों के स्वास्थ्य को भी शामिल करने की उम्मीद है।

15 अप्रैल, 2026 को प्रसारित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 67 छात्रों की हालत गंभीर थी और उन्हें बारीपाड़ा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। 41 अन्य बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।

***

पीके/केसी/एमके/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 2255299) आगंतुक पटल : 65
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Odia