संचार मंत्रालय
टीआरएआई ने तेलंगाना राज्य के वारंगल शहर और आसपास के क्षेत्रों (आंध्र प्रदेश के लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र के अंतर्गत) में नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया
प्रविष्टि तिथि:
28 APR 2026 12:30PM by PIB Delhi
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने मार्च 2026 में आंध्र प्रदेश के लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र (एलएसए) के लिए किए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए हैं जिसमें वारंगल शहर और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। हैदराबाद स्थित टीआरएआई के क्षेत्रीय कार्यालय की देखरेख में किए गए ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों, संस्थागत हॉटस्पॉट, ग्रामीण आवासीय क्षेत्रों आदि जैसे उपयोग वाले विभिन्न परिवेशों में वास्तविक मोबाइल नेटवर्क के प्रदर्शन का आकलन करना था।
टीआरएआई के दलों ने 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 के बीच वारंगल शहर में 375.3 किलोमीटर लंबे दायरे में ड्राइव टेस्ट और 8 हॉटस्पॉट स्थानों पर विस्तृत परीक्षण किए। इस दौरान जिन तकनीकों का मूल्यांकन किया गया उनमें 2जी, 3जी, 4जी और 5जी शामिल थीं जो विभिन्न हैंडसेट की क्षमताओं में उपयोगकर्ताओं के सेवा अनुभव को दर्शाती हैं। स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष सभी संबंधित दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) को सूचित कर दिए गए हैं।
जिन मानदंडों पर मूल्यांकन किया गया उनमें प्रमुख हैं:
अ) ध्वनि सेवाएं: कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसआर), कॉल ड्रॉप दर (डीसीआर), कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंस दर, स्पष्टता (एमओएस), कवरेज।
वारंगल शहर में मोबाइल नेटवर्क के समग्र प्रदर्शन का सारांश निम्नलिखित है:
कॉल सेटअप सफलता दर: ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की कॉल सेटअप सफलता दर क्रमशः 100 प्रतिशत, 96.11 प्रतिशत, 97.95 प्रतिशत और 99.08 प्रतिशत रही है।
ब) डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, विलंब, सिग्नलों में रुकावट या विचलन, पैकेट ड्रॉप दर और वीडियो स्ट्रीमिंग में विलंब।
एयरटेल (5जी/4जी/2जी) की औसत डाउनलोड गति 161.18 एमबीपीएस है, बीएसएनएल (4जी/3जी/2जी) की 8.32 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) की 260.01 एमबीपीएस और वीआईएल (4जी/2जी) की 27.83 एमबीपीएस है।
सीएसएसआर : कॉल सेटअप सफलता दर (प्रतिशत में), सीएसटी : कॉल सेटअप समय (सेकंड में), डीसीआर : ड्रॉप कॉल दर (प्रतिशत में) और एमओएस : औसत राय स्कोर।
|
ध्वनि सेवाओं का सारांश
कॉल सेटअप सफलता दर: एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में कॉल सेटअप सफलता दर क्रमशः 100.00 प्रतिशत, 96.11 प्रतिशत, 97.95 प्रतिशत और 99.08 प्रतिशत है।
कॉल सेटअप समय: ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल का कॉल सेटअप समय क्रमशः 0.93, 1.69, 0.77 और 0.67 सेकंड है।
ड्रॉप कॉल दर: ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की ड्रॉप कॉल दर क्रमशः 0.00 प्रतिशत, 17.87 प्रतिशत, 0.70 प्रतिशत और 0.00 प्रतिशत है।
कॉल साइलेंस/म्यूट दर: पैकेट स्विच्ड नेटवर्क (4जी/5जी) में एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की साइलेंस कॉल दर क्रमशः 0.58 प्रतिशत, 2.36 प्रतिशत, 0.29 प्रतिशत और 2.33 प्रतिशत है।
औसत राय स्कोर (एमओएस): एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल का औसत एमओएस क्रमशः 3.98, 2.97, 4.46 और 3.76 है।
वॉयस टेस्टिंग के दौरान ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल के मामले में सिटी आईडीटी रूट की खराब सिग्नल की समस्या क्रमशः 0.68 प्रतिशत, 22.12 प्रतिशत, 1.54 प्रतिशत और 7.16 प्रतिशत देखी गई है।
|
डेटा सेवाओं का सारांश
डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र): एयरटेल (5जी/4जी/2जी) की औसत डाउनलोड गति 161.18 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी/3जी/2जी) की 8.32 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) की 260.01 एमबीपीएस और वीआईएल (4जी/2जी) की 27.83 एमबीपीएस है।
डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र): एयरटेल (5जी/4जी/2जी) की औसत अपलोड गति 25.35 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी/3जी/2जी) की 3.07 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) की 19.48 एमबीपीएस और वीआईएल (4जी/2जी) की 9.02 एमबीपीएस है।
विलंब (कुल): एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की 50 वीं परसेंटाइल विलंबता क्रमशः 38.36 मिलीसेकंड, 57.81 मिलीसेकंड, 21.94 मिलीसेकंड और 43.70 मिलीसेकंड है।
डेटा प्रदर्शन - हॉटस्पॉट (एमबीपीएस में):
एयरटेल - 4जी डी/एल: 40.48 4जी यू/एल: 16.72
5जी डी/एल: 196.34 5जी यू/एल: 36.71
बीएसएनएल- 4जी डी/एल: 8.07 4जी यू/एल: 7.12
आरजेआईएल- 4जी डी/एल: 67.16 4जी यू/एल: 14.40
5जी डी/एल: 338.42 5जी यू/एल: 20.49
वीआईएल- 4जी डी/एल: 38.01 4जी यू/एल: 12.40
नोट- “D/L” डाउनलोड गति, “U/L” अपलोड गति
डेटा परीक्षण के दौरान ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल के मामले में सिटी आईडीटी रूट की खराब सिग्नल की समस्या क्रमशः 10.99 प्रतिशत, 29.61 प्रतिशत, 13.22 प्रतिशत और 11.46 प्रतिशत देखी गई है।
|
वारंगल शहर में किए गए मूल्यांकन में काजीपेट, हसनपर्थी, हनमकोंडा, सुबेदारी, वारंगल, ममनूर, अशलापल्ली, थीगाराजुपल्ली, गांधी नगर, येलगुर, मोंद्राई, पल्लागुडा, मच्छपुर, घनपुर, उप्पुगल, रघुनाथपल्ले, ज़फ़रगढ़, दम्मन्नापेट, मदिकोंडा, चिन्नापेंडियाला, इनावोलू, येलांडा, हसापर्थी और अरेपल्ली आदि आसपास के क्षेत्र शामिल थे।
टीआरएआई ने वारंगल शहर में 1. गिरमाजीपेट (वारंगल चौरास्ता), 2. हनमकोंडा बस स्टैंड, 3. काकतीय मेडिकल कॉलेज, 4. काकतीय विश्वविद्यालय, 5. एमजीएम अस्पताल वारंगल, 6. एनआईटी वारंगल, 7. रेड्डी कॉलोनी (सड़क संख्या: 2) और 8. वारंगल रेलवे स्टेशन पर वास्तविक परिस्थितियों का भी मूल्यांकन किया ताकि स्थिर उपयोगकर्ता अनुभव के बारे में पता चल सके।
ये परीक्षण टीआरएआई की ओर से सुझाए गए उपकरणों और मानकीकृत प्रोटोकॉल का उपयोग करते हुए वास्तविक परिस्थितियों में किए गए। इसकी विस्तृत रिपोर्ट टीआरएआई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी स्पष्टीकरण/जानकारी के लिए, टीआरएआई के सलाहकार (क्षेत्रीय कार्यालय, हैदराबाद) श्री बी. प्रवीण कुमार से ईमेल adv.hyderabad@trai.gov.in या दूरभाष संख्या +91-40-23000761 पर संपर्क किया जा सकता है।
***
पीके/केसी/केके/एनजे
(रिलीज़ आईडी: 2256181)
आगंतुक पटल : 97