संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधान संचार लेखा नियंत्रक ने मई 2026 के लिए दिल्ली में दूरसंचार पेंशनभोगियों के जीवन प्रमाण शिविरों का कार्यक्रम जारी किया

प्रविष्टि तिथि: 29 APR 2026 4:56PM by PIB Delhi

दूरसंचार विभाग के प्रधान संचार लेखा नियंत्रक द्वारा पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए मई 2026 के दौरान दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न स्थानों पर दूरसंचार पेंशनभोगी जीवन प्रमाण शिविरआयोजित किए जा रहे हैं। ये शिविर प्रधान संचार लेखा नियंत्रक कार्यालय (दिल्ली संचार लेखा भवन, प्रसाद नगर, नई दिल्ली-110005); ईस्टर्न कोर्ट, जनपथ, नई दिल्ली (विस्तारित काउंटर) तथा दिल्ली एवं एनसीआर के विभिन्न स्थानों पर स्थित एमटीएनएल/बीएसएनएल के परिसरों में आयोजित किए जाएंगे।

पेंशनभोगियों से अनुरोध है कि वे अपनी सुविधा के अनुसार इन शिविरों में उपस्थित हों और जीवन प्रमाण पत्र के मौके पर सत्यापन के लिए संबंधित दस्तावेजों के साथ सुविधाओं का लाभ उठाएं।

पेंशनभोगी सुविधा शिविरों का कार्यक्रम निम्नलिखित है:

क्रम संख्या

स्थान

दिनांक

1

एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, यमुना विहार, दिल्ली

05.05.2026

2

एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, रोहिणी सेक्टर-3, दिल्ली

08.05.2026

3

एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, लक्ष्मी नगर, दिल्ली

15.05.2026

4

एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, द्वारका सेक्टर-6, नई दिल्ली

19.05.2026

 

सुविधा शिविरों का समय: सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक

पेंशनभोगी सुविधा शिविरों में उपलब्ध सुविधाएं:

  • www.jeevanpramaan.gov.in पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने का प्रशिक्षण।
  • जीवन प्रमाण फेस ऑथेंटिकेशन एप्लिकेशन के उपयोग का प्रशिक्षण।
  • केवाईपी फॉर्म जमा करना – कृपया एक फोटो और आधार कार्ड/पैन कार्ड/पीपीओ की प्रति साथ लाएं।
  • शिकायत एवं प्रश्न प्रस्तुत करने की सुविधा।

नोट: वे पेंशनभोगियों जो अपना जीवन प्रमाण पत्र पहले ही जमा कर चुके हैं, उन्हें इसके लिए शिविरों में आने की आवश्यकता नहीं है।

****

पीके/केसी/आईएम/जीआरएस


(रिलीज़ आईडी: 2256671) आगंतुक पटल : 64
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu