प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की
प्रविष्टि तिथि:
01 MAY 2026 12:59PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने इस दुखद दुर्घटना में अपनों को खोने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।
श्री मोदी ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जानमाल की हानि अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुखद दुर्घटना में अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।"
पीके/केसी/एसकेजे/एमबी
(रिलीज़ आईडी: 2257350)
आगंतुक पटल : 156