निर्वाचन आयोग
पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए अतिरिक्त पर्यवेक्षकों और पुलिस पर्यवेक्षकों को तैनात किया
प्रविष्टि तिथि:
02 MAY 2026 3:53PM by PIB Delhi
- भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के 2026 के आम चुनाव के लिए मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा को मजबूत करने और कानून एवं व्यवस्था की निगरानी और मतगणना पर्यवेक्षकों की सहायता के लिए 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षकों एवं 77 पुलिस पर्यवेक्षकों को तैनात किया है।
- अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षकों और पुलिस पर्यवेक्षकों को यह सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया गया है कि मतगणना की कार्यवाही सुरक्षित, शांतिपूर्ण, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संचालित हो।
- ये नियुक्तियाँ भारत के संविधान के अनुच्छेद 324 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 20बी के तहत आयोग को प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई हैं। इस अवधि के दौरान पर्यवेक्षकों को आयोग में प्रतिनियुक्ति पर माना जाएगा और वे आयोग के पर्यवेक्षण और नियंत्रण में कार्य करेंगे।
- 165 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में जहां एक से अधिक मतगणना कक्ष हैं वहां मतगणना पर्यवेक्षकों की सहायता के लिए अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।
- पुलिस पर्यवेक्षक अपने-अपने निर्धारित मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा और कानून व्यवस्था की निगरानी करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था आयोग के निर्देशों के अनुसार हो। हालांकि मतगणना के दिन पुलिस पर्यवेक्षक किसी भी परिस्थिति में मतगणना कक्ष में प्रवेश नहीं करेंगे।
- पुलिस पर्यवेक्षक मतगणना पर्यवेक्षकों और मतगणना प्रक्रिया के लिए तैनात अन्य चुनावी तंत्र के साथ मिलकर कार्य करेंगे।
- रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ), मतगणना कर्मियों, उम्मीदवारों और उनके एजेंटों के लिए पहचान पत्र रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) द्वारा ईसीआईएनईटी में एक समर्पित मॉड्यूल के माध्यम से जारी किए जाएंगे ।
- मतगणना कर्मियों, उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों के लिए आरओ द्वारा ईसीआईएनईटी के माध्यम से जारी किए गए क्यूआर कोड आधारित फोटो आईडी पर ही मतगणना केंद्रों में प्रवेश होगा।
- यह भी निर्देश दिया गया है कि मतगणना पर्यवेक्षक और मतगणना अधिकारी के अलावा किसी भी व्यक्ति को मतगणना कक्ष के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है ।
- नियंत्रण इकाइयों से प्राप्त गणना परिणामों वाला प्रपत्र 17सी-II, गणना पर्यवेक्षकों द्वारा गणना एजेंटों की उपस्थिति में तैयार किया जाएगा और हस्ताक्षर के लिए गणना एजेंटों को भेजा जाएगा । गणना एजेंटों की इच्छा होने पर यह प्रक्रिया दोहराई जाएगी।
- प्रत्येक टेबल पर तैनात माइक्रो-ऑब्जर्वर स्वतंत्र रूप से सीयू डिस्प्ले से परिणाम नोट करेंगे और प्रत्येक दौर के अंत में क्रॉस-सत्यापन के लिए काउंटिंग ऑब्जर्वर को सौंप देंगे।
***
पीके/केसी/जेके/एनके
(रिलीज़ आईडी: 2257496)
आगंतुक पटल : 513