प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण को राष्ट्रीय आत्मविश्वास की अभिव्यक्ति के रूप में दर्शाने वाला एक लेख साझा किया
प्रविष्टि तिथि:
11 MAY 2026 11:47AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल के एक लेख को साझा किया जिसमें सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण को नव-स्वतंत्र भारत में राष्ट्रीय आत्मविश्वास की शुरुआती अभिव्यक्तियों में से एक के रूप में दर्शाया गया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सोमनाथ अमृत महोत्सव के अवसर पर यह लेख इस बात पर प्रकाश डालता है कि विरोध के बावजूद पुनर्निर्मित मंदिर का उद्घाटन किया गया। श्री मोदी ने यह भी कहा कि इस उपलब्धि ने भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण और गौरव की नींव रखी।
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:
"देश जब सोमनाथ अमृत महोत्सव मना रहा है, केंद्रीय मंत्री श्री @PiyushGoyal ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण को नव-स्वतंत्र भारत में राष्ट्रीय आत्मविश्वास की शुरुआती अभिव्यक्तियों में से एक बताया है।
उन्होंने यह भी कहा है कि तत्कालीन राजनीतिक व्यवस्था के विरोध के बावजूद, पुनर्निर्मित मंदिर का उद्घाटन किया गया, जिसने भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण और गौरव के बीज बोए।”
****
पीके/केसी/बीयू/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2259729)
आगंतुक पटल : 151
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Bengali
,
Bengali-TR
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam