प्रविष्टि तिथि:
11 MAY 2026 7:46PM by PIB Bhopal
रायसेन जिले में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का फील्ड कार्य निर्धारित अवधि से पूर्व मात्र 10 दिनों में सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। यह उपलब्धि जिले के प्रशासनिक समन्वय, जनप्रतिनिधियों के सहयोग तथा आमजन की सक्रिय सहभागिता का परिणाम है।
जनगणना कार्य में रायसेन जिले के नागरिकों द्वारा स्व-गणना प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भागीदारी की गई। जिलेवासियों के सहयोग एवं जागरूकता के कारण जनगणना कार्य को गति मिली तथा रायसेन जिला राज्य में अग्रणी स्थान प्राप्त करने में सफल रहा।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए जिला कलेक्टर, समस्त प्रशासनिक अमला, जनगणना अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं प्रगणक बधाई के पात्र हैं।
उल्लेखनीय है कि जनगणना 2027 के अंतर्गत इस बार मकानसूचीकरण एवं जनगणना की प्रक्रिया पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संचालित की जा रही है। प्रगणकों द्वारा मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से आंकड़ों का संकलन किया जा रहा है तथा कार्य की निगरानी भी डिजिटल प्रणाली के जरिए की जा रही है। इससे कार्य में पारदर्शिता, गति एवं शुद्धता सुनिश्चित हो रही है।
***